Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: चेन स्नेकर ने महिला की जंजीर लूटी।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंत नगर। बाइकर्स गैंग ने कस्बे के यादव नगर इलाके में सायंकाल एक महिला के गले से जंजीर तोड़कर उसे धक्का मार कर गिरा दिया और बाइक दौड़ाते हुए नौ दो ग्यारह हो गए।

     विवरण के अनुसार सायंकाल लगभग पौने चार बजे 75 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती किताब श्री पत्नी मिलाप सिंह यादव नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड पर बस स्टॉप के निकट नगला विधि जाने वाले मार्ग पर जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही एक बाइक पर सवार दो लोग उसके समीप से गुजरे और फिर कुछ दूर जाकर वापस लौटे

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plsss subscribe the channel for more videos

 इसके बाद महिला के समीप आकर उसके गले से जंजीर छीनी और उसे धक्का देकर वहीं गिरा दिया तथा बाइक को दौड़ाते हुए आगरा मार्ग की ओर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए और महिला को डॉक्टर के यहां ले जाकर इलाज कराया। महिला के अनुसार उसकी चेन एक तोला से अधिक वजन की थी जिसकी कीमत ₹ एक लाख से अधिक बताई गई है। महिला के परिवारीजनों ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है बताते हैं कि एक काली पल्सर पर सवार दोनों बाइक सवार काले कपड़े पहने हुए थे तथा पीछे बैठे हुए व्यक्ति ने मुंह पर डाटा बंधा हुआ था तथा बाइक चला रहा व्यक्ति हेलमेट लगाए हुए था।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe