संवाददाता: सुघर सिंह सैफई
दिल्ली व मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर सैफई के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
सैफई ( इटावा) दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर उपचुनाव सीट पर भाजपा द्वारा प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सैफई मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जनक परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में हुई बंपर जीत के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जी के कुशल नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर बधाई दी।
इस दोहरी खुशी में भारतीय जनता पार्टी सैफई मंडल अध्यक्ष असनीत यादव, मंडल उपाध्यक्ष संजय चौहान, मंडल महामंत्री अजय गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेंद्र जाटव, अखिलेश यादव, विक्रांत गौर, आनंद गुप्ता, एवं सैफई मंडल के अन्य प्रबुद्ध आम लोग शामिल हुए।