संवाददाता: रजनीश राजपूत 9997911618
छह घरों में लगी आग, दो मवेशियों की मौत सामान जलकर हुआ राख
फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर पाया काबू
अयाना /औरैया -
अयाना थाना क्षेत्र के नगला बनारस में शनिवार दोपहर को एक घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठतीं देख बुझाने के प्रयास के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। हवा तेज चलने की वजह से आग ने कुछ ही देर में पास के पांच और घरों की अपनी जद में ले लिया। मौके पर पहुंची तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तबतक दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। साथ ही घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
नगला बनारस निवासी इलाकेदार के घर में शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर घटना की जानकारी पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने मुकुल सिंह, राजीव कुमार, रामपाल, बलवीर व रामलखन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल अशोक कुमार, थाना प्रभारी ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
करीब 3:45 मिनट पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत कर 4:45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। तब तक पीड़ित इलाकेदार के घर में गृहस्थी का सामन, राजीव कुमार की दो पड़िया, मुकुल सिंह की बाइक, कपड़ा, गल्ला, रामपाल की गृहस्थी का सामान, फ्रिज,अनाज, बलवीर सिंह की की चारा काटने की मशीन, रामलखन का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि वह परिजन के साथ खेतों पर काम कर रहे थे।
उन्हें ग्रामीणों से घटना की जानकारी हुई थी। जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार अविनाश कुमार ने पीड़ितों ने मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कोटा डीलर से पीड़ितों को राशन मुहैया करवाने को कहा। साथ ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल गिरजेश से क्षति आंकलन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आग लगने का कारण जानने की जांच की जा रही है।