संवाददाता: सुनील गुप्ता
होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु दो टीमों का गठन किया गया । पहली टीम ने सहायक आयुक्त (खाद्य) ll के नेतृत्व में तहसील बिंदकी एवं दूसरी टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे तहसील खागा में प्रवर्तन कार्य किया। उक्त गठित खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल द्वारा आज सहायक आयुक्त (खाद्य) ll फतेहपुर श्री देवेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में नायब तहसीलदार बिंदकी श्रीमती रचना यादव के नेतृत्व में निम्नलिखित प्रवर्तन कार्रवाई की गई ... 1. मोहन मिष्ठान भंडार 5 , मालवा से पेड़ा का नमूना संग्रहित। 2. मोधू स्वीट्स बिंदकी से पनीर का नमूना संग्रहित । 3. कृष्ण स्वीट्स बिंदकी से खोया का नमूना संग्रहित। 4. खोया मंडी, बिंदकी से खोया के दो नमूना संग्रहित। 5.खोया निर्माण भट्टी ,रामपुर से खोया का नमूना संग्रहित। 6. खोया निर्माण भट्टी, भूल भुलियापुर से खोया का एक नमूना संग्रहित। 7. लालोली चौराहा ,बिंदकी में सलीम की दुकान में लगभग 85 किलोग्राम दूषित अवस्था में संग्रहित कटे हुए आम को मौके पर ही नष्ट कराया,जिसकी अनुमानित कीमत ₹8500 है। 8. आशीष ट्रेडर्स, खागा से सरसों तेल का नमूना संग्रहित तथा 150 लीटर सरसों तेल को जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25500/ है। 9. गोलू पनीर भंडार, खागा से पनीर का नमूना संग्रहित। 10. संजय किराना ,नौबस्ता रोड, खागा से रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित तथा दो कुंतल रंगीन कचरी जब्त ,जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 22000/ है। 11. रामचंद्र ट्रेडर्स,खागा से नमकीन का नमूना संग्रहित। 12. सतीश स्वीट्स भंडार, चौकी चौराहा बहेरा से पेड़ा का नमूना संग्रहित। 13. गणेश स्वीट्स ,हथगाम से खोया का नमूना संग्रहित। सभी संग्रहित किए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है, जांच रिपोर्ट के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वनियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व रंगीन खाद्य पदार्थो से परहेज करें। उक्त छापेमार दलों में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll देवेंद्र पाल सिंह,नायब तहसीलदार बिंदकी रचना यादव ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण दिनेश चंद्र, सिद्धार्थ कुमार ,धीरज कुमार दीक्षित एवं महेंद्र कुमार यादव सम्मिलित रहें।
(देवेंद्र पाल सिंह)
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
फतेहपुर