रिपोर्ट: चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई, 29 मार्च 2025 को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 में चयनित टीबी मुक्त 155 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
संडीला, सांडी, हरपालपुर व माधोगंज विकास खण्ड में टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने इन विकास खण्डो के अधीक्षकों को सम्मानित किया। सिरौली के ग्राम प्रधान को लगातार ग्राम को टीबी मुक्त रखने पर रजत पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी ने एक महिला प्रधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दो टीबी चौम्पियन कोथावां के साहुल कुमार व गोल्डी राजपूत को सम्मानित किया। सबसे अधिक टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोगों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।