संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा व्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार
नगर पालिका की बैठक में 79 लाख का घाटा बजट पास: जसवंतनगर में सभासर्दों ने लगाए अध्यक्ष पर मनमानी के आरोप।
शिवपाल यादव ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी।
जसवंतनगर:नगर पालिका परिषद की बैठक में वर्ष 2025-26 का 78.83 लाख रुपर्य का घाटा बजट पारित किया गया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादवभी मौजूद रहे।शनिवार को हुई बजट की बैठक में बजट में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल2024 से 31 जनवरी 2025 तक वास्तविक आय 8 करोड ৪9.56 लाख रुपये रही। वर्ष 2023-24 का अवशेष 5करोड़ 86.76 लाख रुपये था।
जिसे मिलाकर कुल आय 14 करोड़ 76 लाख 33 000 हजार हजार 761 रुपए की हुई है जबकि 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कुल व्यय 11 करोड़ 38 लाख 44 हजार 442 रु रहा। 1 फरवरी 2025 को अंतिम अवशेष 3 करोड़ 37 लाख 89 हजार 319 रु रहा। इसी प्रकार वर्ष 2025 26 की अनुमानित आय 14 करोड़ 11 लाख 46 हजार 8 सौ रु होने तथा इसी अवधि में 14 करोड़ 90 लाख 30 हजार रु होने का अनुमान है। इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष में 78 लाख 83 हजार 2 सौ रु के घाटे का अनुमान लगाया गया है।शनिवार को आयोजित इस बैठक में बैठक के दौरान कई सभासदों ने नगर पालिका परिषद के कार्यों पर असंतोष प्रकट करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सभासद राजीव यादव ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पर भाई भतीजा बाद, पक्षपात एवं भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर आरोप लगते हुई कहा कि नगर पालिका में सामान की खरीद बाजार से अधिक कीमत पर की जाती है। जनरेटर और ट्रेक्टर आदि वाहनों के लिए डीजल खरीद में भी अधिक खर्च किया जाता है। डीजल व कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है।जबकि अपने घर के कई लोगों को संबिदा पर लगा रखा है बो लोग कभी भी नगर पालिका मे देखे भी नहीं गये है और बेतन बराबर नगर पालिका से जा रहा है. सच कहूँ तो राजीब यादव ने नगर पालिका मे भ्र्ष्टाचार की पोल खोल कर ही रख दी. भृष्ट लोग गर्दन नीची कर सुनते रहे.सभासद शेष कुमार यादव ने दवाइयां के छिड़काव पर दिए गए खर्च पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नगर में कहीं भी दवाइयां का , कीटनाशकों का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और लंबा चौड़ा बिल पेश किया जा रहा है। इसी प्रकार कई अन्य सभासद सुधीर कुमार, कमल प्रकाश पाल , दिलीप कुमार,सतीश चंद्र, शिखा शाक्य, इरफान, फारूक आदि ने भी नगर पालिका मैं जनसुनवाई ना होने तथा मनमाने तरीके से कार्य किए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए। सफाई व्यवस्था को लेकर भी अनेकों सभासदों ने प्रश्न उठाए।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
Plzzz subscribe the channel for more videos
इस बात पर नाराज विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी नगर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में कूड़े के ढेर और गंदी नालियां पड़ी हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अन्य सभासदों ने बताया है कि 2 वर्ष हो गए लेकिन उनके वार्डो में कोई विकास नही हुआ। जब कि जहां जरूरी कार्य नहीं है वह कार्य किये जा रहे हैं।
केवल प्रस्ताव ले लिए जाते हैं लेकिन उनके कार्य नहीं होते। शिवपाल यादव ने सभासदों से अपने प्रस्ताव लिेखित रूप में देने को कहा। उन्होंने सभी प्रस्तावों को पूरा करने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने कहा सभी वार्डो में जहां जरूरी है वहां कार्य कराए जा रहे हैं। किसी के साथ भेदभाव व मनमानी नहीं कि जा रही। जो भी आरोप लगाए वह निराधार है। धन अभाव के बजह से यह समस्याएं हो रही है। उन्होंने विधायक जी से कहा सरकार द्वारा अतिरिक्त धन को दिलवाये जो समस्याएं दुरुस्त करा दी जाए। बैठक में सभासदों के अलावा सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, विधायक प्रतिनिथि ठा.अजेंद्र सिंह गौर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।