Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

औरैया/ककोर: प्रदेश सरकार महिलाओं/ बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए है दृढ़ संकल्पित।

 संवाददाता: रजनीश राजपूत,9997911618


प्रदेश सरकार महिलाओं/ बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए है दृढ़ संकल्पित।

विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम का आयोजन ककोर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया

 औरैया/ककोर-

 कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री ने कहा यहां समाज में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है लेकिन हमारी सरकार महिलाओं को सशक्तत करने का अथक प्रयास कर रही है उसमें काफी हद तक सुधार भी हुआ है। आज महिलाओं को समाज में सम्मान तथा समान अधिकार देने की बहुत ही आवश्यकता है जब महिलाओं को इस समाज में सम्मान मिलने लगेगा तो हमारे देश का तेजी से विकास हो सकेगा और आज की महिलाएं भी पुरुषों के बराबर अपने कार्यों को गति दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारी महिलाएं पुरुषों से आगे भी हर क्षेत्र में सेवा कर रही है।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें अपने समाज में एक नई चेतना को लाना होगा और महिलाओं के उत्थान के लिए पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी देना चाहिए जिससे महिलाएं सशक्त मजबूत बन सके। हम सभी का लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव वाला होना चाहिए। एक दिन तब होगा जब नारी शक्ति को नमन करके समाज आगे बढ़ेगा और महिला बहुत ही सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करेंगी। पहले के जमाने में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिलता था। महिलाओं को केवल घर में काम करना था और बच्चों की देखभाल तक ही सीमित होकर रह जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है हमारी बेटियां /महिलाएं समाज में एक नया इतिहास लिख रही हैं।  

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzz subscribe the channel for more videos

 सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सभी का सम्मान करना चाहिए और बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुए आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।


     इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री ने 11 बालिकाओं के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव भी मनाया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाली ग्राम प्रधानों, अध्यापिकाओं, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड प्रेरक, पंचायत सहायक, केयरटेकर, जलसाखी, सफाई कर्मी, महिला सिपाही आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री महोदया द्वारा नवनियुक्त 147 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र एवं 07 दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल भी वितरित की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माननीय राज्यमंत्री महोदया ने दो गर्भवती माताओं की गोद भराई की और दो नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया।
जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, अपर जिलाधिकारी (वि०/ रा०) महेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, महिला ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाएं, आमजन आदि उपस्थित रहे।

   बाइट राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe