Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जसवंतनगर: जसवंतनगर में जमात-ए-इस्लामी हिन्द द्वारा रोजा इफ्तार और सदभावना कार्यक्रम का संपन्न हुआ

जसवंतनगर में जमात-ए-इस्लामी हिन्द द्वारा रोजा इफ्तार और सदभावना  कार्यक्रम का संपन्न हुआ

संवाददाता: एम. एस. वर्मा, मनोज कुमार

 

जसवंतनगर: जमात-ए-इस्लामी हिन्द द्वारा रोजा इफ्तार और सदभावना कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

मोहल्ला शीषग्रान मस्जिद परिषर में आयोजित रोजा इफ्तार व सद्भावना कार्यक्रम आये लोगों ने इफ्तार किया। इसके अलावा, सांप्रदायिक सद्भाव पर चर्चा की गई, और लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भावना और एकता को बढ़ावा देना था और जमात-ए-इस्लामी हिन्द के सदस्यों ने इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया। मुख्य अतिथि जनाब बहाबुद्दीन साहब ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी हिन्द संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मकसद यह है कि विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच बातचीत और सम्बंध स्थापित रखे जाए। संगठन का उद्देश्य है कि शिक्षा, सामाजिक सेवा और संगठन शांती समाज में सद्भावना और एकता को बढ़ावा मिले।

 

इसी प्रकार जमात-ए-इस्लामी हिन्द के नगर अध्यक्ष जनाब हाजी इलतमास अहमद ने कहा इस संगठन का उद्देश्य है कि सामाजिक बुराइयों को दूर करें और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना है। इसके साथ साथ रमजान के महीने में इबादत और दान-पुण्य को प्रोत्साहित करना। शिक्षा के महत्व पर जोर देना। विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच बातचीत और संबंध स्थापित करना। 

इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया, जिनमें संसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, प्रमुख महासचिव सपा राशिद सिद्दीकी, सपा जिला सचिव सुनील यादव, डाक्टर आदर्श कुमार, पूर्व सभासद मुहम्मद जहीर, संतोष शंखवार, सुरेश कुमार, गणेश कुमार, पत्रकार मधुसूदन यादव, मेघसिंह वर्मा, मनोज कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe