संवाददाता: सुघर सिंह सैफई
सीओ सैफई पहुप सिंह को दी गयी भावभीनी विदाई, रामदवन मौर्य बने सैफई के नए सीओ
एसडीएम सैफई, समेत स्टाफ ने दी विदाई, नम आंखों से बहराइच रवाना हुए पहुप सिंह
सैफई( इटावा) सैफई के सीओ पहुप सिंह के बहराइच स्थानांतरण पर उन्हें सैफई में भावभीनी विदाई दी गयी। वही नए सीओ राम दवन मौर्य का स्वागत किया गया।
निरीक्षक से सीओ के पद पर प्रोन्नत हुए पहुप सिंह लंबे समय तक एसएसपी के पीआरओ रहे। प्रोन्नति के बाद उन्हें सैफई के सीओ का कार्यभार सौंपा गया। शासन ने पहुप सिंह का तबादला बहराइच जनपद कर दिया और राम दवन मौर्य को सैफई सीओ की जिम्मेदारी दी गयी। पहुप सिंह के विदाई समारोह उप जिलाधिकारी सैफई कौशल किशोर व तहसील स्टाफ, समेत कई ग्राम प्रधान बीडीसी मेंबर, ने सीओ को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।Crimediaries9 Thr real crime stories on YouTube
Plzz subscribe the channel for more videos
इस मौके पर सैफई क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ ने नम आंखों से सीओ पहुप सिंह को विदा किया। सीओ पहुप सिंह ने कहा कि सैफई का उनका 4 महीने का कार्यकाल बहुत ही यादगार रहा है इटावा जनपद में निरीक्षक से पदोन्नति पाकर में सीओ बना और पहला चार्ज सैफई सर्किल का मिला। सभी का बहुत स्नेह व सहयोग मिला है।
जिसे ताउम्र भूलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा के साथ काम करने का यादगार अनुभव रहा। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय सिंह, थानाध्यक्ष विपिन मलिक, थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उप निरीक्षक श्याम विहारी, आनंद यादव, रामवीर सिंह, जय प्रकाश, चंद्रेश यादव, प्रदीप गुप्ता, अमर पाल, प्रमोद आदि ने सीओ पहुप सिंह को पुष्पहार पहनाकर भावभीनी विदाई दी।