Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: ग्राम पंचायत महामई में महिला दिवस पर महिला सभा का हुआ आयोजन।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा व्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

मनोज कुमार


ग्राम पंचायत महामई में महिला दिवस पर महिला सभा का हुआ आयोजन

जसवंत नगर ।क्षेत्र की ग्राम पंचायत महामई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन किया गया। यह सभा ग्राम प्रधान श्रीमती शीला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव पूजा भदौरिया ने कहा कि महिलाओं की मजबूत भागीदारी से पंचायते हो रही है सशक्त पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या से अधिक महिला प्रतिनिधि हैं महिलाएं घरेलू कामकाज संभालने के साथ ही पंचायत का काम भी बखूबी निभा रही हैं इससे जाहिर होता है कि अगर महिलाओं को सही मार्गदर्शन और मौका मिले तो वह हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर सकती है ऐसे में पंचायत स्तर पर महिला प्रतिनिधि की क्षमता विकास पर जोर देकर सशक्तिकरण की राह को आसान बनाया जा सकता है।

Crimediaries9 The real crine stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

इस मौके पर ग्राम प्रधान देवी शीला ने कहा कि महिला आधारित शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता,आर्थिक स्थिरता और सतत विकास को बल मिलता है उन्होंने महिला प्रतिनिधियों से अपने अधिकार का प्रयोग खुद के विवेक से करने पर भी जोर दिया महिला सशक्तिकरण से आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक असमानता दूर होती है. सरकार द्वारा पिछले 10 साल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का सकारात्मक प्रभाव दिखा है. महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए सशक्त हो रही है।  

 इस दौरान पंचायत सहायक इंदु, समूह सखी सुधा देवी, आशा कार्यकर्ता अनीता सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभा के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

महिलाओं को उनके कानूनी, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। समूह सखी सुधा देवी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। आशा कार्यकर्ता अनीता ने स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

फोटो:-गाँव महामई के पंचायत भवन में आयोजित वैठक।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe