सपा एमएलसी मुकुल यादव के ताऊ का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
सैफई (इटावा) समाजसेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले शिवराम सिंह यादव 79 बर्षीय का गुरुवार सुबह 10:30 बजे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले एक साल से ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे थे और मेदांता अस्पताल में लंबा इलाज चला। हालत में सुधार न होने पर 24 फरवरी को उन्हें सैफई विश्वविद्यालय में हेड इंजरी डिपार्टमेंट में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
स्वर्गीय बाबू दर्शन सिंह यादव (पूर्व राज्यसभा सांसद) के छोटे भाई और करहल के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के बड़े भाई रहे शिवराम सिंह यादव ने कभी राजनीति का रुख नहीं किया, लेकिन समाजसेवा के कार्यों में वे हमेशा अग्रणी रहे। इट-भट्टा और कोल्ड स्टोरेज के व्यवसाय में उनकी मजबूत पकड़ थी, जिसके जरिए उन्होंने हजारों लोगों को रोजगार दिया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल था। मिलनसार और परोपकारी स्वभाव के चलते वे हर किसी के प्रिय थे। कोई भी समस्या हो, वे सबसे पहले मदद के लिए खड़े नजर आते थे।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
उनके निधन की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव हैवरा कोठी पहुंचे। अंतिम संस्कार में इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज सहित कई जिलों से शुभचिंतक और अनुयायी शामिल हुए। पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सपा जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य, महामंत्री वीरू भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, उदय भान सिंह यादव, प्रदीप आढ़तिया महोला, राजवीर सिंह राजकीय ठेकदार नगला तेज,आशीष राजपूत सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे परिवार की आंखें नम थीं। मुखाग्नि उनके पुत्र अर्पित यादव ने दी। इस दौरान छोटे भाई सोबरन सिंह यादव, भट्टा संघ के अध्यक्ष कुंमदेशचंद्र यादव, भतीजे जितेंद्र प्रताप यादव, नागेंद्र प्रताप यादव (आईएएस), एमएलसी मुकुल यादव, अनुज यादव, नीरज यादव, सौरभ यादव, ऋषि यादव, डॉ. प्रतीक यादव, नाती नितुल प्रताप यादव प्रधान अमित यादव सहित समस्त परिवार और शुभचिंतक मौजूद रहे।