राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समरसता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
अमावता की फाग गायन मंडली हुई विजेता, जिला प्रचारक अनूप जी ने दियापुरस्कार
अजीतमल औरैया। ब्लॉक परिसर अजीतमल स्थित शिव मंदिर पर 20 मार्च 2025 दिन गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम अमावता की फाग गायन मंडली और ग्राम न्यामतपुर की फाग गायन मंडली के बीच जवाबी फाग प्रतियोगिता हुई उसमें अमावता की फाग मंडली विजेता रही, विजेता व उप विजेता मंडली को जिला प्रचारक औरैया अनूप जी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष नगर में आयोजित किया जाता है।नगर कार्यवाह विपिन जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था प्रमुख गुरुदेव जी द्वारा की गई व्यवस्था की जमकर तारीफ हुई।Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
इस मौके पर सह जिला संघ चालक उपेंद्र जी, जिला प्रचारक अनूप जी, जिला पर्यावरण संयोजक नीरज जी, सह जिला कार्यवाह श्यामू जी, नगर संघ चालक प्रदीप जी, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक्र, प्रभात दुबे ,बबलू दीक्षित, अनुज बाजपेई, बबलू दुबे, आलोक दीक्षित,भाजपा नेता विशंभर सिंह भदोरिया, प्रदीप दुबे, रामजी सर, अमित दुबे आदि समस्त अमावता व न्यामतपुर गायन मंडली, समस्त नगर कार्यकारणी एवं नगर एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।