Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: IAS एस पी गोयल से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच की मांग

 IAS एस पी गोयल से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच की मांग

 ब्यूरो रिपोर्ट 

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने आज पार्टी के विराम खंड स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल के संबंध में सामने आए तथ्यों और आरोपों की जांच की मांग की है.


उन्होंने बताया कि उन्होंने आज इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री तथा यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके संज्ञान में लाये समस्त तथ्यों की विभिन्न संबंधित एजेंसियों से गहन जांच कराए जाने की मांग की है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि एसपी गोयल पर पूर्व में उन्नाव के अभिषेक गुप्ता से 25 लाख रुपए लेने के आरोप लगे थे किंतु शिकायतकर्ता ने अत्यंत संदिग्ध स्थितियों में अपनी शिकायत वापस ले ली थी.


 उन्हें अंसल ग्रुप के सुशांत सिटी, लखनऊ की अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2024 के बीच बेची गयी 10 ऐसी संपत्तियों के रजिस्ट्री के विवरण प्राप्त हुए हैं, जो उन्हें दी गयी जानकारी के अनुसार एसपी गोयल के अत्यंत नजदीकी रिश्तेदारों और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम बेचीं गयी हैं. इनमें 3 व्यावसायिक तथा 7 आवासीय संपत्तियों हैं. व्यावसायिक संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल 1.71 लाख वर्ग फीट है, जबकि आवासीय संपत्तियों का क्षेत्रफल 55,700 वर्ग फीट है. रजिस्ट्री के अभिलेखों के अनुसार इन 10 संपत्तियों की स्टांप ड्यूटी सहित कुल कीमत लगभग 45 करोड़ 10 लाख रुपए है.


अमिताभ तथा नूतन ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों अंसल समूह के संबंध में सामने आए तमाम तथ्यों से कथित रूप से एसपी गोयल के नजदीकी रिश्तेदारों को इस प्रकार विगत 2 वर्षों में 10 कीमती संपत्तियां रजिस्ट्री किया जाना स्वयं में जांच का विषय बन जाता है. निलंबित आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश मामले में अंसल समूह द्वारा उन्हें 2 विवादित संपत्ति दिए जाने का प्रकरण सामने आने के बाद से यह मामला और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. 


अमिताभ और नूतन ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही उन्हें 7 ऐसी कंपनियों की जानकारी मिली है, जिनका पता एसपी गोयल के विराम खंड-1 स्थित आवास का है किंतु वह पूरी तरह से आवासीय घर है और उस पर किसी भी कंपनी का कोई बोर्ड नहीं लगा है. एस पी गोयल के पारिवारिक बताये गए जो 2 लोग इन 7 कंपनियों में डायरेक्टर हैं, उन्हीं लोगों की 5 अन्य कंपनियों की जानकारी भी उन्हें मिली है, जिनसे नई दिल्ली के बाबर रोड और मालवीय नगर के साथ कोलकाता के बीबीडी बाग के पते सामने आये हैं, जो भी जाँच का विषय हैं.

अमिताभ ठाकुर तथा नूतन ठाकुर ने प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री से इन समस्त तथ्यों की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है.


                                                                                         

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe