Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर: अखिल भारतीत क्षत्रिय महा सभा की बैठक हुई संपन्न

 रिपोर्ट सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


*अखिल भारतीत क्षत्रिय महा सभा की बैठक हुई संपन्न*


*आने वाली 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती की तैयारियां जोरों पर*



 06.अप्रैल2025 रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विजय सिंह गौर ने बताया कि 9मई को होने वाले महाराणा प्रताप जयंती को भव्यता से मनाए जाने के लिए सबको प्रेरित किया। इसके बाद यह भी तय किया गया कि हाइस्कूल और इण्टर मीडिएट (यूपी बोर्ड,CBSC बोर्ड,ICSC बोर्ड) के क्षत्रिय समाज के टॉप टेन बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में जो भी चयन हुए छोटी पोस्ट से बड़ी पोस्ट तक सभी मंच से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम कैसे सफल हो इस पर सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। इसके बाद 21लोगों को अलग अलग पद का दायित्व देकर माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नवीन पदाधिकारी निम्नवत है। विजय कुमार सिंह एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, प्रधान संघ का अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सेंगर, तरुण सिंह चौहान युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री, डॉक्टर सौरभ सिंह चौहान जिलामंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ, सोनू सिंह जिला महामंत्री प्रधान संघ, राघवेंद्र सिंह चौहान जिला महामंत्री विधि प्रकोष्ठ, आशीष सिंह चंदेल जिला मीडिया प्रभारी, समरबीर सिंह चौहान जिला प्रचार मंत्री जितेन्द्र सिंह तहसील अध्यक्ष बिन्दकी, लोकेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह कछवाह फतेहपुर नगर अध्यक्ष, कामिनी सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मधु सिंह भदौरिया नगर अध्यक्ष फतेहपुर, विजय लक्ष्मी सिंह नगर उपाध्यक्ष, विपिन सिंह भदौरिया ब्लॉक मंत्री युवा भिटौरा, अनिल सिंह महामंत्री तेलियानी, लालजीत सिंह अध्यक्ष तेलियानी, मनदीप सिंह उपाध्यक्ष मलवा, विनीत सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, राज भदौरिया उपाध्यक्ष भिटौरा, अभय सिंह युवा संगठन मंत्री भिटौरा, को प्रमाण पत्र एवं माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेन्द्र सिंह चौहान, रवि सिंह जिला महामंत्री , संजय सिंह सेंगर, आर पी सिंह भदौरिया,scs चौहान एडवोकेट, मुन्ना सिंह,डॉ अभिषेक सिंह,अमित सिंह परिहार, ललित सिंह चंदेल, रवि प्रताप सिंह, आदि सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय बन्धु मौजूद रहे।

कार्यक्रम समापन के बाद समाजसेवी अशोक तपस्वी जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षत्रिय महासभा ने केक काट कर अशोक तपस्वी जी का जन्मदिन मनाया गया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe