Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

मल्लवां/हरदोई: गायत्री पीठ मल्लावा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ।

 राम नवमी पर्व पर नगर में जगह-जगह कन्या भोज एवं प्रसाद का वितरण किया गया।


गायत्री पीठ मल्लावा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ।


रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा 

 

 

मल्लवां/हरदोई: नवरात्रि व्रत अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर शांतिकुंज (हरिद्वार ) द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ मल्लावां में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें भक्तगणों ने आहुतियां समर्पित कर आत्म कल्याण व विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

           गायत्री शक्तिपीठ मल्लावां में नवरात्रि व्रत अनुष्ठान एवं अनवरत चल रहे गायत्री महामंत्र जप की पूर्णाहुति पर विश्व कल्याण की भावना से किए गए गायत्री महायज्ञ यज्ञ को परिब्रजक राजकुमार कुशवाहा ने विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया। यज्ञ के समय गीत - होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से, गाते हुए भक्तगणों ने यज्ञ स्तुति की। यज्ञ के पश्चात कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य बनाया।


इस मौके पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गंगाराम गौड़,केशव कुमार, विपिन सोनी ,राकेश शर्मा , ज्ञान प्रकाश सोनी, महेंद्र श्रीवास्तव, परमेश्वर दीन, विवेक कनौजिया , डॉ जागेश्वर सरोज, विनीत गुप्ता मास्टर ,सुनील शुक्ला, राजबहादुर कनौजिया,राम कुमार कश्यप, राजपाल सिंह, तरुण कनौजिया , जयप्रकाश एवं महिला मंडल से विद्या देवी , मीरा देवी आदि सैकड़ो गायत्री परिजन मौजूद रहे। वही श्री ठाकुर द्वारा शिव मंदिर राघौपुर रोड कटरा में गंगा राम हलवाई व आशीष गुप्ता सपरिवार बड़ा चौराहा मल्लवां जिसमें प्रमुख समाजसेवी विशाल जयसवाल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया सुभाष पार्क दुर्गा मंदिर में कन्या भोज किया गया माता मां देवी मंदिर श्यामपुर में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया वही समस्त नगर व क्षेत्र में माता रानी के नवरात्रि व्रत पूर्ण करने के बाद अपने-अपने घरों में कन्या भोज किया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe