गौसगंज में स्व० सुरेश कुमार सिंह की स्मृति में भव्य दंगल का आयोजन।
दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती का ईनाम ₹21000 का पुरस्कार दिया गया।
रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
कछौना, हरदोई। मां शीतला देवी मंदिर सेवा समिति गौसगंज व युवा नेता रवीश कुमार सिंह ने अपने स्व० पिताजी सुरेश कुमार सिंह की स्मृति में भव्य दंगल का आयोजन कराया। जिसमें पुरुष महिला पहलवानों ने अखाड़ा में कुश्ती का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।

पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत की। इस दंगल में मथुरा, अयोध्या, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, बरेली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उन्नाव, राजस्थान, सैफई, मेरठ, प्रयागराज सहित जिला राज्यों के पहलवान ने शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच कड़ा व रोमांचक मुकाबले देखकर दर्शक काफी उत्साहित थे। दर्शकों का उत्साह काफी था, वह पेड़ों पर चढ़कर दंगल का आनंद उठा रहे थे। अखाड़े में उतरी बेटी पहलवान ने लड़के पहलवान को पटखनी दी, कुश्ती का खेल सिर्फ लड़कों तक सीमित नहीं है। आजकल बेटियां भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह ने बताया इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मंच मिलता है। आपसी भाईचारा बढ़ता है। यह दंगल क्षेत्र के लिए यादगार रहा। सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने कहा खेल हमें खेल भावना से खेलना चाहिए। पारंपरिक खेल के रूप में कुश्ती अपने देश में काफी लोकप्रिय रही। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य रहना पहली प्राथमिकता है। पहलवानों के बीच काफी दांव पेंच, बेहतरीन करतब से दर्शक झूम उठे। दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। पहलवान बाबा बजरंगी दास, बाबा नागेंद्र दास हनुमानगढ़ी अयोध्या, सुल्तानवासी शरीफ टाइगर भूकंप राणा हरियाणा, साका पहलवान हरियाणा, मस्ताना पहलवान बिहार, बिल्ली पहलवान उत्तर प्रदेश केसरी अखाड़ा, बब्बूमन पहलवान चंडीगढ़, मोनू गुर्जर उत्तराखंड, पप्पू दरभंगा बिहार, लवकुश पहलवान कानपुर, सुरेंद्र पहलवान, विपिन पहलवान सैफई, मनोज पहलवान जालौन, महिला पहलवान प्रीति दिल्ली, आकांक्षा गाजियाबाद, खुशी गोरखपुर ने बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण ग्राम प्रधानगण, जिला पंचायत सदस्य गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, सेवानिवृत शिक्षक बाबूराम कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह, इंजीनियर अर्चित सिंह, डॉक्टर आनंद गुप्ता, अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति प्रमुख विवेक कुमार सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, ग्राम प्रधान राजू गुप्ता कहली, पवन सिंह निर्मलपुर, जगदंबा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर प्रत्युष कुमार, योगेंद्र कुमार योगी, मनोज सिंह, राजबहादुर सिंह, दीपेंद्र कुमार दीपू, अशोक सिंह प्रधान खुर्दा मदारपुर, प्रधान राजेश सिंह, अनुपम वर्मा, प्रधान अर्जुन वर्मा सहित दूर-दराज प्रबुद्धजन पुरुष महिलाओं ने दंगल के आयोजन का आनंद उठाया। सुरक्षा शांति व्यवस्था के लिए पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही। दंगल आयोजन का संचालन शशि भूषण शुक्ला ने किया।
वही पवन कुमार पहलवान मनीष पांडे पहलवान ने आए हुए सभी पहलवानों का स्वागत किया दंगल में रेफरी का कार्य प्रदीप पहलवान दारापुर चन्दगीराम मिश्रा पत्रकार मल्लावा ने किया।