जसवंतनगर हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रदीप यादव राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान मिला
संवाददाता: एम एस वर्मा, मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: कानपुर महानगर के जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के द्वारा गुजरात के महान शिक्षक गिजुभाई बधेका के शैक्षिक दर्शन विद्यालय बने आनंद घर पर आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक गोष्ठीतथा शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद इटावा के जसवंत नगर के हिंदू विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप कुमार यादव को विज्ञान संचार में अद्वितीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान 2025 प्रदान किया।फोटो: अतिथियों द्वारा शिक्षा गौरव सम्मान ग्रहण करते शिक्षक प्रदीप यादव।