स्वर्गीय देवी दयाल जी आई.ए.एस. (रिटा.),पूर्व सचिव भारत सरकार की पुण्यतिथि पर सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन
*रिपोर्ट-रजनीश राजपूत*
मो-9997911618
अजीतमल/औरैया:तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनागंज निवासी श्रद्धेय श्री देवी दयाल जी का जन्म 1941 को ग्राम मुनागंज में हुआ था। उनकी मृत्यु 2021 में हुई थी। स्वर्गीय देवी दयाल जी आज के युग के अग्रणी पुरूषों में से एक थे। वह 1966 बैच के आईएएस अधिकारी थे।उन्होंने न केवल प्रदेश में अपितु पूरे भारत में सम्मान और कीर्ति प्राप्त की और अनगिनत लोगों की निष्काम और निःस्वार्थ भाव से सहायता की। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एवं समाज की सेवा में समर्पित रहा।
ऐसे युग पुरूष हमारे एवं हमारी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे।उनकी स्मृति में दिनांक 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को हमारे पैत्रिक ग्राम मुनागंज में सत्संग एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है।
स्वर्गीय पूर्व सचिव की स्मृति में इटावा सपा सांसद जितेंद्र दोहरे,जिला पंचायत सदस्य रवि, जिला पंचायत सदस्य कमलेश कुमार उर्फ पप्पी गौतम,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दीपू सिंह आदि पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आकार पूज्य सचिव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शम्भू दयाल पी.सी.एस. (एलाइड) (से.नि.),अलकनंदा दयाल (आई.ए.एस.),हर्षवर्धन दयाल,श्रीमती नीना दयाल,प्रियांक भारती (आई.ए.एस.),भतीजे होती लाल, राजेन्द्र कुमार सिंह, ऋशीश्वर दयाल, यशपाल सिंह,सुभाष चन्द्र, हरीशचन्द्र, गौरव दयाल, सौरभ दयाल, नेहा दयाल,सुक्रित,अनंत,प्रियदर्शिनी, यशस्विनी ओजस्विनी एवं समस्त दयाल परिवार मौजूद रहे।