बिहार बेगूसराय
ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम
राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय में दिनकर की जन्मस्थली तक पैदल यात्रा करेंगे, आम जनों को संबोधित भी करेंगेबिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अब महागठबंधन के तरफ से बड़ी पार्टी देश के कांग्रेस ने अब अपना जोर शोर से जानते के बीच जा रहे हैं. देश के विपक्ष नेता राहुल गांधी का बेगूसराय के दिनकर की धरती पर पहली बार पदयात्रा....
बेगूसराय शहर में दो घंटे रहेंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी।
उनके साथ यूबा नेता कन्हैया कुमार ,यूबा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास,राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता गण उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस भवन बेगूसराय में जिला पार्टी के पदाधिकारियों,मोर्चा संगठन के अध्यक्षों की आपात बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविलास सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पलायन रोको नौकरी दो कार्यक्रम के बेगूसराय कॉर्डिनेटर रजनीकांत पाठक ने कहा पदयात्री आज शाम में आईटीआई मैदान स्थित कैंप में पहुंच जायेंगे।
कल दिनांक 6/4/25 को रामनवमी को लेकर विश्राम रखेंगे।
संध्या काल में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
पदयात्रा अगले दिन 7 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन के साथ शुरू होगा।
सुभाष चौक के आसपास जननायक राहुल गांधी पदयात्रा में शामिल होंगे।
जो प्रवासी आदिवासी,दलित समाज के प्रतिनिधियों,अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों,नौकरी के लिए संघर्ष रत बेरोजगार युवाओं से मिलते जुलते ढाई घंटा पैदल चलेंगे।
जिला के कार्यकर्त्ता के लिए सौभाग्य की बात जनप्रिय नेता जिलावासियों की समस्या से रूबरू होने दिनकर जी की जन्म भूमि पर आ रहें हैं।साथ साथ श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि पर आम जनों को संबोधित भी करेंगे।
जिला कमिटी के उपाध्यक्ष राजनविलास सिंह ने 12 किलोमीटर की पदयात्रा में पदाधिरिका रियो से अपनी अपनी दायित्वों का निर्वहन रखने को कहा।
और उन्हें विभिन्न जगहों पर लगाया भी।
विभिन्न मोर्चा संगठन के अध्यक्षों ने नेता के स्वागत में पूरी ताकत झोंकने की बात दोहराई।
जिला कांग्रेस कमिटी एवं पदयात्री टीम से जुड़े नेताओं ने जिला वासियों से बैठक के माध्यम से अनुरोध किया राहुल गांधी के साथ लाखों की संख्या में आप भी आईटीआई मैदान से सिमरिया तक लगभग 12 किलोमीटर की दूरी दो चरणों में तय करें।
पलायन रोकने और नौकरी पाने के लिए।
बैठक में इन लोगों ने अपना अपना सुझाव रखा शशिशेखर राय ने कहा जिले के कार्यकर्त्ता जोश ख रोश के साथ भाग लेंगे।
उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा सभी कार्यकर्त्ता सुबह आठ बजे कांग्रेस भवन पहुंचेंगे।उसके बाद आईटीआई मैदान के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह के अगुवाई में भाग लेंगे।
जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया ने कहा पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ेगा जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई पड़ेगी।
लखन पासवान सुबोध कुमार,मुरलीधर मुरारी,चुनचुन राय,हारून रसीद,उमेश सिंह,मिथिलेश झा, रामप्रकाश सिंह,सुनील सिंह,रणजीत कुमार,रामस्वार्थ साह,सतीश कुमार वीरू,रामसागर सिंह,रामचंद्र सिंह,दिवाकर सिंह,रामकुमार चौधरी,संजीव कुमार,अंजनी सिंह,राजीव कुमार,शिवकुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,संजय सिंह,गिरधर गोपाल,विक्रम कुमार,सार्थक कुमार डोडो,राजनदेव पासवान,दिवाकर कुमार,सुबोध झा,रामाशीष सहनी,अनुपम कुमार अन्नू
व अन्य।
राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बादल ठाकुर भी शामिल रहे।..