Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार महापौर सुषमा खर्कवाल से की शिष्टाचार भेंट

 *नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार महापौर सुषमा खर्कवाल से की शिष्टाचार भेंट*


*संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। गुरुवार को लखनऊ नगर निगम में प्रशासनिक बदलाव के तहत गौरव कुमार ने नए नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने महापौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुलाकात के दौरान पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने गौरव कुमार को लखनऊ नगर निगम की वर्तमान स्थिति, योजनाओं और चुनौतियों से अवगत कराया।

भेंट के दौरान महापौर खर्कवाल ने लखनऊ शहर की प्रमुख समस्याओं और प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लखनऊ की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है, ताकि नगरवासी साफ़ और स्वस्थ वातावरण में रह सकें।

इसके साथ ही, महापौर ने अतिक्रमण की गंभीर समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम को कड़े और ठोस कदम उठाने होंगे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की सौंदर्यता में भी इजाफा होगा।

महापौर ने लखनऊ को एक हराभरा और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए भी विशेष रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण, पार्कों का विकास और हरित क्षेत्रों की सुरक्षा जरूरी है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आश्वासन दिया कि वे महापौर द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ को एक स्मार्ट और साफ़-सुथरा शहर बनाने की दिशा में नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe