Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: महापौर के स्वास्थ्य की जानकारी ली रक्षा मंत्री:- राजनाथ सिंह

 *महापौर के स्वास्थ्य की जानकारी ली रक्षा मंत्री:- राजनाथ सिंह* 


*संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। उत्तर प्रदेशराजधानी लखनऊ की महापौर पारा क्षेत्र में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को घायल हुईं। महापौर सुषमा खर्कवाल से देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने महापौर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ज्ञात हो कि 19 अप्रैल को पारा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महापौर का पैर मुड़ गया था, जिससे उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद न सिर्फ नगर निगम प्रशासन बल्कि आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल था।

रविवार को राजनाथ सिंह उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि सुषमा एक मेहनती और सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं। नगर की सेवा में उनका योगदान सराहनीय है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्य में जुटे।

रक्षा मंत्री के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक योगेश शुक्ला और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने महापौर से भेंट कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सभी ने महापौर के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः नगर सेवा में लौटने की प्रार्थना की है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe