Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

पटना: इंडिया महागठबंधन की हुई बैठक, प्रतिपक्ष नेता ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमला किया.

 बिहार की. पटना

इंडिया महागठबंधन की हुई बैठक, प्रतिपक्ष नेता ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमला किया.



 ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम


पटना कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में. बिहार विधानसभा चुनाव 2025

 इंडिया महागठबंधन की हुई बैठक के बाद बिहार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए. केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमला किया.


पहलगाम की घटना पर पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ उबल रहा है। लेकिन बिहार में इस पर भी राजनीति की जा रही है। विपक्ष 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए मशाला तैयार कर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहलगाम ने हुए आतंकी हमले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है। लेकिन साथ ही उन्होंने लापरवाही का भी आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आतंकी हमले में मारे गए शहीद नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का कहना है कि विनय नरवाल गोली लगने के बाद भी डेढ़ घंटे तक जिंदा रहा। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। तेजस्अवी यादव ने कहा कि अब सवाल उठता है कि जहां पर 2000 पर्यटक मौजूद थे तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उनके लिए एक भी सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद क्यों नहीं था? 

पहलगाम काफी है सिक्योरिटी जोन में आता है। गोली लगने के डेढ़ घंटे तक वह जवान जीवित था तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उनके लिए एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद क्यों नहीं था? जबकि सरकार को पता था कि 2014 से अब तक 3982 आतंकी घटनाएं हुई, जिसमें 413 आम लोगों की हत्या हुई है और 630 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe