Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: दो साल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था :- राजनाथ सिंह

 *लखनऊ उत्तर क्षेत्र के प्रबुद्ध जन संवाद में बोले:- रक्षा मंत्री* 


*पीओके के लोग खुद बोलेंगे कि हमें भारत में मिलाया जाय* 


*दो साल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था :- राजनाथ सिंह* 


*संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। भारत के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने करिश्माई काम किया है। दुनिया में धारणा थी कि भारत गरीबों का देश है। अब यह धारणा बदली है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंची है और वित्तीय संस्थानों का दावा है कि अगले दो साल में भारत दुनिया कि टॉप थ्री अर्थव्यवस्था बनेगा।

रविवार को महर्षि विश्वविद्यालय के सभागार में लखनऊ उत्तर मण्डल चार के प्रबुद्ध जनों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 11 साल पहले भारत में केवल दो फैक्ट्रियां मोबाइल बनाती थीं आज 270 निर्माण इकाईयां काम कर रही हैं। डिजीटल लेनदेन में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। रक्षा मामलों में स्थिति यह थी कि छोटे छोटे कल पुर्जे भी बाहर से मंगाने पड़ते थे और छः सौ करोड़ का सामान निर्यात होता था तो कहा जाता था कि बड़ निर्यात हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम 24 हजार करोड़ का आयुध निर्यात कर रहे हैं और वर्ष 2029 तक यह पचास हजार करोड़ तक पहुंचायेंगे। 

जनसंवाद के खुले मंच पर पीओके को भारत में मिलाने की मांग उठी। कहा गया कि मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बनाने की मांग लखनऊ से ही उठाई थी और आज वह समय आ गया है कि पीओके को भारत में मिलाया जाय। रक्षामंत्री ने कहा कि पीओके के लोग खुद बोलेंगे कि हमें भारत में मिलाया जाय और मुझे विश्वास है कि वह दिन जल्द आयेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की सैन्य ताकत बढ़ी है। लखनऊ में बना ब्रम्होस मिसाइल न केवल भारत में अपितु दुनिया भर में निर्यात होगा, जिसका उद्घाटन मैं 11 मई को करने जा रहा हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस सच्चाई को स्वीकार करता हूं कि जितना संभव होना चाहिए है वह नहीं हो पाया है। आपने तीसरी बार मुझे सांसद चुना और 11 वर्षों से लगातार गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के दायित्व निभा रहा हूं। देश के साथ साथ विदेश भी रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सारी व्यस्तताओं के बावजूद लखनऊ के लिए जो भी कर पाया हूँ वह आप सबकी शुभकामनाओं से हुआ है और उसका पूरा श्रेय आपको जाता है।

संवाद कार्यक्रम में केशव नगर में सड़क निर्माण की मांग पर रक्षामंत्री ने विधायक डा. नीरज बोरा को सड़क बनवाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में एक राजकीय डिग्री कालेज की मांग भी उठी। विधायक डा. नीरज बोरा की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि वे जब भी उनसे मिलते हैं तो क्षेत्र की समस्या लेकर ही मिलते हैं। मैं इन्हें देखकर समझ जाता हूं कि समस्या आ रही है। उनका समाधान भी होता है।

जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि उत्तर मण्डल चार में आने वाले फैजुल्लागंज के चार वार्डों में अधिकांश क्षेत्र कच्चा था। आज लगभग सत्तर प्रतिशत सड़कें पक्की हो गयी हैं। बांस बल्ली हटाकर पक्के खम्भे और एबीसी वायर लगे हैं। दाऊदनगर में बिजली घर बना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुला। पचास बेड का हास्पिटल निर्माणाधीन है। नौ किमी लम्बा पक्का गहरा नाला बन रहा है। हार्डिंग ब्रिज के बगल में नया पुल, फैजुल्लागंज को पुराना लखनऊ से जोड़ने वाले पाण्टून सेतु के स्थान पर पक्का पुल बनाने का काम शुरु हो रहा है। ग्रीन कारीडोर बन रहा है। दाऊदनगर में कल्याण मण्डप बन रहा है। जानकीपुरम के सेक्टर एफ मे सिनीयर सिटीजन डे केयर तथा जानकीपुरम विस्तार में बड़ा पुस्तकालय बन रहा है। इंजीनियरिंग कालेज पर ओवर ब्रिज, सहारा स्टेट हेतु अण्डरपास का प्रावधान हम लोगों के लिए बड़ी सौगात है। विधायक डा. बोरा ने रक्षामंत्री को लखनऊ के चतुर्मुखी विकास के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले फैजुल्लागंज संक्रामक बीमारियों की चपेट में रहता था। प्रदेश सरकार ने संचारी रोग अभियान की शुरुआत लखनऊ उत्तर क्षेत्र से की और आज यह कह सकते हैं कि संचारी रोगों को कम करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के आशीर्वाद से लखनऊ में आज वह सारी सुविधायें मुहैया हो रही हैं जो दुनिया के बड़े शहरों में होती हैं। 

जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचन्द्र प्रधान, दिवाकर त्रिपाठी, पुष्कर शुक्ला, त्रिलोक अधिकारी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, घनश्याम अग्रवाल, शैलेन्द्र शर्मा अटल, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद रश्मि सिंह, प्रदीप शुक्ला, प्रियंका बाजपेयी, रामूदास कनौजिया सहित उत्तर मण्डल चार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संचालन महानगर उपाध्यक्ष डा. विवेक सिंह तोमर ने किया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe