Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: डॉ नन्द किशोर को दी गयी भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की

 डॉ नन्द किशोर को दी गयी भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

 

हरदोई, में विगत दिवस देर शाम बसंत लीला होटल में संयुक्त निदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर को भावभीनी विदाई दी। जनपद हरदोई में उपनिदेशक कृषि के रुप में कार्यरत रहे डॉ नन्द किशोर अब अलीगढ़ मण्डल में संयुक्त निदेशक कृषि के रुप में अपनी सेवाएं देंगे। विदाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संयुक्त निदेशक को पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने डॉ नन्द किशोर को शाल उढ़ाई व राम दरबार की प्रतिमा भेंट की। मुख्य विकास अधिकारी ने डॉ नन्द किशोर को भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। 


जिलाधिकारी ने भावुक होकर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त निदेशक कृषि कभी भी निराश न होने वाले अधिकारी रहे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व तन्मयता के साथ निर्वहन किया। जिलाधिकारी ने उदाहरणों के माध्यम से डॉ नन्दकिशोर के बेदाग कार्यकाल पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि उपनिदेशक कृषि के रुप में डॉ नन्द किशोर सभी विभागों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते थे। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि उपनिदेशक कृषि का पूरा कार्यकाल बेदाग रहा। अन्य अधिकारियों ने भी उपनिदेशक कृषि के साथ अपने यादगार लम्हों को रखा। 

अंतिम वक्ता के रुप में अपनी बात रखते हुए संयुक्त निदेशक कृषि ने कहा कि जब उन्होंने कृषि विभाग में सेवा शुरू की थी उस समय उनके जिलाधिकारी जी के मित्तल जी थे जो एक बेहतरीन जिलाधिकारी थे और कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर पर मंगला प्रसाद सिंह के रुप में ऐसे जिलाधिकारी मिले जिन्हे मानवीय संवेदना और प्रशासकीय क्षमता के मामले में उनके समकक्ष रखा जा सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी को उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe