अपराधियों को सपा का मिला है संरक्षण:---- शिव प्रसाद सिंह
*रामकिशोर वर्मा*
करहल मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में हुए गोलीकांड को लेकर सियासी हलचल तेज है सर्वजन सुखाय पार्टी के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने एक बार फिर गांव कंचनपुर में दस्तक दी है जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया है
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है और उनके संरक्षण में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "जीरो टोलरेंस" नीति की खुली अवहेलना हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार जरूर किया, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवारों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सर्वजन सुखाय पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह पीड़ितों के साथ खड़ी है और अंतिम दम तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी।