ब्यूरो रिपोर्ट
संभल: आधुनिक युग में भी ऐसा गैंग एक्टिव है, जिसे यकीन है कि लड़कियों पर तंत्रमंत्र से करोड़ों की धनवर्षा होती है। शर्त है कि लड़की साढ़े 5 फीट लंबी हो, कभी उसने फिजिकल रिलेशन न बनाए हों। करोड़पति बनाने का झांसा दे ये गैंग लड़की पर तंत्र क्रिया करता है और उसका प्राइवेट पार्ट छूता है।
UP की जिला संभल पुलिस ने पिछले दिनों इस गैंग के 14 लोग पकड़े। इनके मोबाइलों से करीब 350 लड़कियों के फोटो–वीडियो मिले हैं। इसमें कई फिजिकल रिलेशन बनाते हुए भी हैं।
धनवर्षा गैंग का मेंबर प्रोफेसर दशरथ सिंह सिसोदिया गिरफ्तार। ये GLA यूनिवर्सिटी मथुरा में सीनियर लाइब्रेरियन है। प्रोफेसर कुछ तांत्रिकों के संपर्क में था, जिन तक तंत्र क्रिया के लिए कुंवारी लड़कियां पहुंचाई जाती थीं। संभल पुलिस की ये 15वीं गिरफ्तारी है।