TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
मांडवी के गोदावाड़ी में लड़की की हत्या पर श्री पटेल प्रगति मंडल का गुस्सा: पुलिस को भेजी पिटीशन, हत्यारों को फांसी देने की मांग
सूरत जिले के मांडवी तालुका के गोदावाड़ी गांव में 23 अगस्त, 2026 को एक लड़की की बेरहमी से हुई हत्या की घटना बाद समाज मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है,इस जघन्य अपराध के विरोध में और हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करते हुए आज श्री पटेल प्रगति मंडल और कल्याणी महिला विंग ने मांडवी पुलिस इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में की गई मांगो मे हत्यारो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानूनी पुख्ता सबूत कोर्टमे पेश करके अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई है।
मांडवी तालुका के गोदावाड़ी गांव के वासुदेवभाई रणछोड़भाई पटेल की बेटी निधि की बेरहमी से हत्या ओर लुट की घटना के बाद आजतक हत्यारों पुलिस पकड़ से दुर होने की बातको लेकर तलपड़ा कोली पटेल समुदाय में कानून सिस्टम पर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
सूरत शहर के ओलपाड, चोर्यासी तालुकाओ के अन्यों समाज और तलपड़ा कोली पटेल समुदाय के लोग इस घटना से सदमे में हैं दुसरी ओर पटेल समुदाय की बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले अपराधियों तक पुलिसकी इतनी सारी गठित की गई टीमो को 15 दिन होने वाले है फिरभी अभीतक कोई सुराग नहीं मिलापाये।
श्री पटेल प्रगति मंडल ने पुलिस प्रशासन से ज़ोरदार मांग की है कि इस मर्डर केस के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करके पुलिस की गठित टीमों जल्द हत्यारो को ढूंढ निकाल कर उनलोगों के खिलाफ कोर्ट में पक्के सबूतो की पेशी करके सजा ये मौत की हुकुम करवाने की मांग मांडवी पी.आई, से बड़ी संख्यामें उपस्थित समाजों के अग्रणीओ द्वारा ज्ञापन देते समय की गई है।
