बुदनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना में चल रही थाना प्रभारी को बड़ी समस्या  

लोकेशन सिहोर बुधनी।

समवाद दाता प्रवीण यादव

 

बुदनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना में चल रही थाना प्रभारी को बड़ी समस्या

💥छह माह बाद भी बुधनी थाने को नहीं मिला स्थायी थाना💥 प्रभारी

पुलिस व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बुधनी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधनी थाने में छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक स्थायी थाना प्रभारी की पदस्थापना नहीं हो सकी है।

स्थायी थाना प्रभारी नहीं होने से कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बुधनी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के थाने में लंबे समय तक स्थायी प्रभारी का नहीं होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

अब सवाल यह है कि छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी बुधनी थाने को स्थायी थाना प्रभारी कब मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *