सिरोही जिले के मगरीवाडा मां बाण माता के सजे दरबार नवरात्रि में भक्तों की लगी लंबी कतार

संवाददाता….

हितेश कुमार जोशी

 

सिरोही जिले के मगरीवाडा मां बाण माता के सजे दरबार नवरात्रि में भक्तों की लगी लंबी कतार

 

सिरोही जिले के मगरीवाडा मां बाण माता के सजे दरबार में नवरात्री के अवसर पर विराजित शक्ति स्वरूपा मां बाण माता व मां आशापुरा के दर्शनार्थ मे नवरात्र के पाचवे दिन भी बाण माता परिश्रम में मैदान में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस अवसर पर गरबा पांडाल में पारंपरिक सांस्कृतिक परिधानों में सजी महिलाएं व बालिकाओं ने मनमोहन गरबा रास की भक्तों की लगी लंबी कतार मां बाण माता नवयुवक मंडल मगरीवाडा में भव्य नवरात्रि महोत्सव में दिन नवले नौरतो की सुहानी रात को गुलाबी ठंड के एहसास के बीच देर रात तक गुजराती गरबा गीतों की स्वर लहरियों से गूंजती फिजा के साथ आस्था उल्लास से भरे युवक युवतियां और बच्चों ने जमकर बड़े भक्ति भावों के साथ गरबा रास नृत्य करते हुए माता के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। वही सैकड़ो संख्या में श्रद्धालुओ ने मां बाण माता के दरबार में मत्था टेककर अपनी मनोकामना की पूर्ति को लेकर विशाल प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर अरदास लगाते नजर आए। देर रात तक चले गरबा नृत्य आयोजन में श्रद्धालु अपनी उम्र का बंधन तोड़कर पंडाल में कूद पड़े। गुजराती राजस्थानी मिश्रित भक्ति गीत व गरबा की स्वर लहरियो पर ताल से ताल मिलाती श्रद्धालु माता बहनों का उत्साह जोरो सोरो पर देखने को मिला

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *