फतेहपुर – मतदाता पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने लिया जायजा

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*स्लग: फतेहपुर – मतदाता पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने लिया जायजा*

 

*हेडलाइन:*

*मतदाता सूची में गड़बड़ी या नाम छूटने की नहीं चलेगी गुंजाइश! विशेष अभियान दिवस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कई बूथों का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश।*

 

फतेहपुर में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण, दावे-आपत्तियों और मतदाता सूची में संशोधन की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) तथा सरस्वती शिशु मंदिर चौक स्थित बूथों का निरीक्षण किया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 141 से 146 तथा जीआईसी में बूथ संख्या 37 से 42 का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही आमजन से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करें।

 

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, आशीष मिश्रा, अमित कुमार, सर्वेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *