चौ0 सुघर सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

पॉक्सो एक्ट पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

पॉक्सो एक्ट के प्रावधान बताए, भाषण और ड्राइंग प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

 

चौ0 सुघर सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और यौन शोषण की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता भी कराई गई।

कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन तथा सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशन में हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी मुख्य अतिथि और नायब तहसीलदार नेहा सचान मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।

आरती द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी होना जरूरी है। पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी से विद्यार्थी अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकते हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार के शोषण या गलत गतिविधि की स्थिति में चुप न रहने की अपील की।

चौ. सुघर सिंह लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाषण और प्रस्तुतियों के माध्यम से पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। डायरेक्टर डॉ. संदीप पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों को कानून और अधिकारों की जानकारी उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है।

इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, मनीष चौधरी, गौरव भदौरिया, धर्मेंद्र कुमार, नितिन आनंद, ऋषि पाल सिंह, शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र ऋषभ, लालमन, राजेंद्र, रामसुंदर और नीरज मौजूद रहे।

फोटो: चौ. सुघर सिंह कॉलेज में पॉक्सो एक्ट पर आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देती जज श्रीमती आरती द्विवेदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *