सुनील गुप्ता TTN 24 न्यूज ब्यूरो फतेहपुर यूपी
हेडलाइन :- माँ शीतला धाम को मिली विकास की नई सौगात, सांसद और सदर विधायक ने किया भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण
फतेहपुर। जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शीतला धाम मंदिर धर्मदासपुर, थरियांव में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिली है। सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी की निधि से निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार एवं मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। सांसद नरेश चन्द्र उत्तम पटेल और सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने कहा कि सिद्धपीठ माँ शीतला धाम का विकास जनपद के लिए गौरव का विषय है। धार्मिक स्थलों का विकास और जीर्णोद्धार हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण में माताओं-बहनों और बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं के बैठने और विश्राम की व्यवस्थाएं भी कराई गई हैं, ताकि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, विधायक ऊषा मौर्या सहित राज कुमार मौर्य, जालिम सिंह एडवोकेट, बच्चा सिंह, दयालू गुप्ता, समरजीत सिंह, विपिन यादव, बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, संगीता राज पासी, रामतीर्थ परमहंस, देवेन्द्र लोधी, चौधरी मन्जरयार, विनय तिवारी और आरिफ गुड्डा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, अधिवक्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
माँ शीतला धाम में हुए इस विकास कार्य से मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिला है और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
