मतदाता जोड़ो अभियान से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
इसरार अहमद, जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में शुक्रवार को मंगलम मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नंदन त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी गिरीश पांडेय उर्फ डिम्पुल ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव के साथ अभियान में जुटने की अपील की। वहीं डॉ रजनीश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल संकुल प्रकोष्ठ सह संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश यादव प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा चंद्रिका प्रसाद क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा धीरेन्द्र भारती जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ल शाश्वत मिश्र डॉ. शिवपूजन वर्मा संजय सिंह राजाराम मौर्य शंभूनाथ पाठक अंकित अग्रहरि सुनील गुप्ता विकास कुमार निषाद केशव श्रीवास्तव अशोक उपाध्याय नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद प्रवीण गौड़ शुभम पांडेय विनय सिंह कृष्णा अग्रहरि डॉ. योगेश उपाध्याय हरिदर्शन राजभर रवि सिंह डॉ. आरआर शुक्ल राकेश सिंह देवेश मिश्र रामदरश उपाध्याय दीपक शुक्ला मानिक चंद सोनी बृजेश सिंह अभिषेक उपाध्याय उमाकांत तिवारी कृष्ण गोपाल गुप्त एवं आनंद मिश्र सोनू गौड़ सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
