उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण 

उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

 

बहराइच -: गजब का निरीक्षण, मरीज दवा के लिए भटक रहे,,, सचिव को सबकुछ दिखा रहे बेहतर,,,, आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के आकांक्षी ब्लाक हुजूरपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव निरीक्षण के लिए पहुंची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद सिंहपुर गांव पहुंचकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्हें सबकुछ अच्छा दिखाया गया। खराब सड़क, अस्पतालों में अधूरे स्वास्थ्य सेवाओं से रूबरू नहीं कराया गया। इसको लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राज कुमार, डीपीएम मुहम्मद राशिद, बीडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *