सनातन संस्कृति, ज्योतिष और आध्यात्मिक चेतना का संगम बना ‘एस्ट्रो समिट 2026’, देशभर की दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

सनातन संस्कृति, ज्योतिष और आध्यात्मिक चेतना का संगम बना ‘एस्ट्रो समिट 2026’, देशभर की दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

नई दिल्ली। सनातन संस्कृति, ज्योतिष विद्या और आध्यात्मिक ज्ञान को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से कॉस्मिक क्लैरिटी द्वारा ‘सनातन का दर्शन – एस्ट्रो समिट 2026’ का भव्य आयोजन नई दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रॉयल पेपर ट्यूलिप में किया गया। इस भव्य आयोजन की मुख्य आयोजिका श्वेता खिलवानी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एच. एस. रावत, धर्मगुरु पं. कृपा राम उपाध्याय, योगसिद्ध गुरु मां चेतना, करमपाल सिंह दोसांझ, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. राघव भट्ट, कनिका एन. बंसल, नीरज शर्मा, प्राची विजयवर्गीय, सुदेश बेरी, त्यागी बाबा और योगी सहजानंद सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का आयोजिका की ओर से ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर विशेष सम्मान किया गया। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में अभिनेता सुदेश बेरी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य आयोजिका श्वेता खिलवानी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *