इसरार अहमद जिला संवाददाता
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी से पंकज पाठक ने की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती और किसानों के हितों पर हुई चर्चा
अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पंकज पाठक ने उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, संघ एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा किसानों के हित सम्मान एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। आपको बता दें कि अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने पंकज पाठक को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसपर देर न करते हुए उन्होंने अपना कार्य शुरू कर दिया है मुलाकात के इस अवसर पर किसानों के उत्थान उनके अधिकारों की रक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के संकल्प पर भी विचार-विमर्श किया गया।पंकज पाठक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
