जगदलपुर में अशोक लीलैंड शोरूम का भव्य शुभारंभ, ऑल इंडिया मैनेजर मिस्टर विप्लव साहा रहे मौजूद

जगदलपुर में अशोक लीलैंड शोरूम का भव्य शुभारंभ, ऑल इंडिया मैनेजर मिस्टर विप्लव साहा रहे मौजूद

 

वाहन मालिकों को बेहतर सुविधाएं और कस्टमर सर्विस देने का लक्ष्य, शोरूम के पार्टनर रिजु गोपीनाथ नायक और श्रीधर ने दी जानकारी

 

जगदलपुर। बस्तर के वाहन बाजार में एक नई शुरुआत करते हुए देश के जाने-माने वाहन ब्रांड अशोक लीलैंड के नए शोरूम का आज जगदलपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में कंपनी के ऑल इंडिया स्तर के मैनेजर मिस्टर शाह विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर शोरूम के पार्टनर रिजु गोपीनाथ नायक और मिस्टर श्रीधर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

शोरूम के शुभारंभ को लेकर कंपनी प्रबंधन और दोनों पार्टनर खासे उत्साहित नजर आए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए रिजु गोपीनाथ नायक और श्रीधर ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य वाहन मालिकों और चालकों को बेहतर सुविधाएं, अनुकूल वातावरण और गुणवत्तापूर्ण कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराना है।

 

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे वाहन मालिकों को अधिक से अधिक लाभ और मुनाफा मिल सके। हमारा मानना है कि जब वाहन मालिक को फायदा होगा, तभी कंपनी और शोरूम को भी सफलता मिलेगी। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी कार्ययोजना तैयार की है।

 

उन्होंने आगे बताया कि वाहनों में चालक की सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवर को बेहतर कंफर्ट मिले और थकान कम महसूस हो। ग्राहकों की जरूरतों को समझने और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न लोगों से सुझाव भी लिए गए हैं।

 

शोरूम प्रबंधन ने बस्तरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार सेवा का अवसर जरूर दें। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उन्हें बेहतर वाहन, सुविधाएं और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

जगदलपुर से सुजीत देवनाथ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *