केक काटकर मनाई प्रथम वर्षगांठ; तेज धूप के बीच जरूरतमंदों, श्रमिकों और राहगीरों को कराया भोजन

एक साल का हुआ ‘समर्पण’, स्थापना दिवस पर भंडारे में उमड़ी भीड़

 

केक काटकर मनाई प्रथम वर्षगांठ; तेज धूप के बीच जरूरतमंदों, श्रमिकों और राहगीरों को कराया भोजन

 

रक्सौल | TTN24

 

रक्सौल। शहर की स्वयंसेवी संस्था ‘समर्पण’ ने अपनी स्थापना की पहली वर्षगांठ को सेवा दिवस के रूप में मनाया। संस्था के सेवकों ने केक काटकर वर्षगांठ मनाई और समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।

 

इस मौके पर सैनिक रोड के कोइरिया टोला नहर चौक के समीप संस्था के नियमित मासिक भंडारे का वृहद आयोजन किया गया। तेज धूप के बावजूद भंडारे में लोगों की लगातार आवाजाही बनी रही। जरूरतमंदों, श्रमिकों और राहगीरों सहित हजारों लोगों ने यहां भोजन-प्रसाद ग्रहण किया।

 

भंडारे में चावल, दाल, आलू-चना की सब्जी, तिलौरी और हरी मिर्च परोसी गई। आयोजन के दौरान संस्था के सेवक भोजन वितरण और व्यवस्था में जुटे रहे।

 

संस्था ने प्रत्येक माह निर्धारित शनिवार को भंडारे की परंपरा जारी रखने तथा सामाजिक एवं मानवीय सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही है।

 

आयोजन में संजय गुप्ता, बिनोद कुमार गुप्ता, विजय कुमार महतो, राजू कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, पवन किशोर कुशवाहा, अमित कुमार चढ़्ढा, साइमन रेक्स, रमेश कुमार रौनियर, विजय कुमार चौरसिया और शम्भु प्रसाद चौरसिया सहित संस्था के अन्य सेवकों ने योगदान दिया।

 

अमित चढ़्ढा ने कहा कि संस्था आने वाले समय में सेवा कार्यों का विस्तार करेगी। कार्यक्रम की जानकारी सेवक शम्भु प्रसाद चौरसिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *