देश प्रदेश की बड़ी खबरें.
देखिए सिर्फ ttn24 पर
➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , आज अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
➡️अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री 11.15 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, हनुमानगढ़ी, राम लला का करेंगे दर्शन पूजन, 11.45 पर पहुंचेंगे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, ट्रेन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री होंगे मौजूद, दिल्ली से PM मोदी, नेपाल के पीएम वर्चुअली जुड़ेंगे।
➡️अयोध्या।अयोध्या से जनकपुरधाम के बीच आज शुरू होगी सीधी रेल सेवा।
सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ को लेकर अयोध्या में तैयारियां पूरी ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रहेंगे मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह हैदराबाद हाउस से दिखाएंगे हरी झंडी भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सीधी रेल सेवा शुरू होने का किया स्वागत विधायक बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में लगातार बढ़ाई गईं बुनियादी सुविधाएं।
➡️अब तक के खास समाचार➡️
➡️अयोध्या:एसएसपी का बड़ा एक्शन एसएसपी का चला चाबुक, 39 चौकियों पर बड़ा फेरबदल। चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया। पुलिस महकमे में तबादलों से मचा हड़कंप!
➡️लखनऊ : पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, पटना में खराब मौसम के कारण डायवर्ट की गई, पुणे से पटना जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट 6E 653, क्रू मेंबर समेत 198 लोग फ्लाइट में सवार थे।
➡️अयोध्या :अयोध्या से जनकपुरधाम के बीच सीधी रेल सेवा, अयोध्या से आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ की तैयारी पूरी, ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में CM योगी रहेंगे मौजूद, पीएम मोदी, नेपाल के पीएम भी वर्चुअली जुड़ेंगे।
➡️कानपुर : एक दुल्हन तीन दूल्हे, चौथी शादी की तैयारी, 3 पतियों को छोड़ लिव-इन में रह रही दुल्हन, कानपुर में प्रगति ने चौथी शादी की तैयारी की, मां-बाप और मौसी-मौसा समेत 6 लोग अरेस्ट, तीसरे पति का 16 लाख लेकर भागी, खुला मामला, थाने गया मामला तो हुई शादियों की जानकारी, पहली शादी सोनू के साथ 20 मार्च 2017 को की, दूसरी शादी सुमित के साथ 23 जून 2017 को की, विशाल के साथ 18 जून 2025 को तीसरी शादी, अब चौथे लड़के के साथ लिव-इन में रह रही थी, दुल्हन प्रगति का परिवार एक गैंग, भेजे गए जेल, कानपुर जनपद के बर्रा थाना क्षेत्र का मामला।
➡️प्रयागराज : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा से जुड़ी खबर, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी हुई, 29 तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति, 19 व 20 नवम्बर को हुई थी लिखित परीक्षा, उत्तरकुंजी वेबसाइट पर की गई अपलोड, आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी।

➡️दिल्ली :देश की सबसे बड़ी पानी कंपनी बिसलेरी पर केस, बिसलेरी का पानी टेस्ट में 2 बार फेल पाया गया, FSSAI ने कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी भी दी, पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा ज्यादा मिली, कंपनी ने आपत्ति जताई तो दोबारा जांच कराई गई, दोबारा जांच में भी पानी असुरक्षित ही पाया गया, PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले, सैंपल कंपनी परिसर से लिए गए थे, बाजार से नहीं।
➡️चंदौली : अर्नब तूफान के बाद अकवन ने ढाया कहर, किसानों की धान की तैयार फसलों पर खतरा, रिमझिम बारिश ने उड़ाई किसानों की नींद, खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल, जिला प्रशासन से लगाई क्षतिपूर्ति की गुहार।
➡️फिरोजाबाद :ओवरब्रिज पर खड़ी बाइक में लगी आग, देखते ही देखते धू-धूकर जली बाइक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, थाना शिकोहाबाद इलाके का मामला।
➡️अलीगढ़ : चलती कार का अचानक फटा टायर, अनियंत्रित कार बस में जाकर घुसी, हादसे में कार सवार 3 लोग घायल, नोएडा से छर्रा जा रहे थे कार सवार, लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, बरला थाना क्षेत्र के छर्रा रोड की घटना।
➡️देहरादून :आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, कांग्रेस ने मास्टर प्लान किया तैयार, कुमारी शैलजा के नेतृत्व में हुई बैठक, चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई, नेताओं के बीच सामंजस्य बनाने पर चर्चा, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिए निर्देश।
➡️बदायूं : बाइक सवार कमीशन एजेंट से लूट का आरोप, 11 लाख की लूट आरोप, पुलिस जांच में जुटी, बिल्सी थाना क्षेत्र के हैबतपुर का मामला।
➡️कानपुर : युवक पर खंजर से जानलेवा हमला, 8-10 लोगों पर घेरकर हमले का आरोप, राजवंश सिंह हैलट में भर्ती कराया गया, बीच-बचाव में एक-दो अन्य लोग घायल, स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️लखनऊ :लखनऊ में एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित, CMS स्कूल में विज्ञान मेले का शुभारंभ किया, विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण, नवाचारों को देखा, नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल देखे, सभी से संवाद।
➡️देहरादून : BJP उत्तराखंड की सह प्रभारी का बयान, आगामी चुनाव पर बोलीं बांसुरी स्वराज, देवभूमि में भाजपा की हैट्रिक का दावा, मतदाता फिर से कमल खिलाएगा- बांसुरी, BJP के लिए हैट्रिक का आशीर्वाद देगा- बांसुरी।
➡️आगरा :ताजमहल पूर्वी गेट पर पर्यटकों, CISF जवानों में मारपीट, कहासुनी के बाद विवाद मारपीट तक पहुंचा मामला, साथी जवान को बचाने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों से भी मारपीट, एग्जिट गेट से घुसने की कोशिश कर रहे थे पर्यटक- CISF, पर्यटकों का दावा- स्मारक परिसर में बिछड़ गया था बच्चा, बच्चे को सौंपने से पहले CISF ने परिजनों से मांगा आधार, आधार कार्ड मांगने को लेकर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, पर्यटकों ने बाद में गलती मानकर जवानों से मांगी माफी।
➡️नोएडा : प्लास्टिक के फूल की फैक्ट्री में आग लगी, चार मंजिला फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, सभी कर्मी फैक्ट्री से बाहर निकाले गए, सेक्टर 6 में फूल बनाने वाली फैक्ट्री की घटना।
➡️मथुरा : भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा टकराई, कुछ लोग गंभीर घायल भी बताए जा रहे, सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं श्रद्धालु, वृंदावन घूमने आए थे सभी श्रद्धालु, थाना जैंत के छटीकरा के पास हादसा।
➡️लखनऊ : सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, यह पाती प्रत्येक मां के नाम है-सीएम योगी, मां के बिना जीवन की कल्पना नहीं-CM योगी, मां केवल जननी नहीं, जगत जननी है-सीएम, ईश्वर की जननी भी मां ही है-सीएम योगी, ‘मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना’, मां हर किसी की जगह ले सकती है-सीएम, मां की जगह कोई नहीं ले सकता-सीएम योगी, ‘मां के न होने से भावनात्मक सुरक्षा का अभाव’, मां घर की गहरी छांव की तरह होती है-सीएम, ‘मेरी प्रथम गुरु, मुझे अक्षर ज्ञान देने वाली पूजनीय मां’, सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं-CM, ‘कुछ ऋण ऐसे होते जो कभी चुकाए नहीं जा सकते’, सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील की, किसी वंचित मां की पीड़ा को समझें-सीएम योगी, ‘किसी दुखियारी मां के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएं’, मां के सम्मान और सेवा का संकल्प लें-सीएम।
➡️लखनऊ : गोमती नगर के यूपी दर्शन पार्क में जनजातीय उत्सव, आज से 26 नवंबर तक राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव, आज शाम पांच बजे होगा उत्सव का शुभारंभ, दोपहर 3 बजे 1090 चौराहे से निकलेगी शोभायात्रा, 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार करेंगे प्रतिभाग, कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार आएंगे।
➡️दिल्ली : दिल्ली में आज सपा और कांग्रेस की बड़ी बैठक, सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर होगी बैठक, दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे को लेकर करेंगे चर्चा, सपा-कांग्रेस के बीच बैठक लगातार 2 दिनों तक चलेगी, चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति पर होगी मंथन।
➡️फतेहपुर : बाइक ने रोड किनारे खड़े चौकीदार को मारी टक्कर, हादसे में चौकीदार राजबहादुर पासवान की मौत, CHC गाजीपुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गाजीपुर थाने से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव का मामला।
➡️दिल्ली : आज अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम करेंगे शुभारंभ, प्रधानमंत्री, नेपाल के PM दिल्ली से वर्चुअली करेंगे शुभारंभ, अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी मौजूद रहेंगे, धार्मिक-सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, आज से अयोध्या और जनकपुर के बीच चलेगी ट्रेन।
➡️कानपुर : राधिका अपार्टमेंट प्रकरण में पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी बिल्डर मोहित को दबोचा, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी।
➡️सीतापुर : लाठियों से पीट-पीटकर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, गांव के कुलदीप, रामू ने की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार, रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद, दोनों पक्षों में कुछ समय पहले चली थी लाठियां, सिधौली कोतवाली क्षेत्र के खिरकीपुर का मामला।
➡️सीतापुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरे भाई को छोड़कर घर जा रहा था महेन्द्र, जोगियाखेड़ा गांव के पास वाहन ने मारी टक्कर, महोली कोतवाली के उरदौली-बम्भौरा मार्ग का मामला।
➡️आजमगढ़ : युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पिता रुदल बिंद ने जताई हत्या की आशंका, पिता ने पुलिस को दी तहरीर, हरिमोहन समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, रुपये के लेनदेन का विवाद आया सामने, एएसपी सिटी मानुष पारीक ने दी जानकारी।
➡️उन्नाव : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया, सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजनी की घटना।
➡️कौशाम्बी : युवक सुरेश को बदमाशों ने मारी गोली, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार, बाग से जबरन आंवला तोड़ रहे थे हमलावर, मना करने पर गोली मारने का आरोप, तहरीर पर 4 पर केस दर्ज, 3 हिरासत में, करारी थाना क्षेत्र के बैसकांटी का मामला।
➡️रायबरेली : दबंगई का मामला आया सामने, फरसा लेकर खुलेआम घूम रहा आरोपी, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, CRPF के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लगाए आरोप, पीड़ित सुरेश ने गांव के दबंग पर लगाया आरोप, पांच दिन पहले पुलिस को दी गई थी तहरीर, अब तक मुकदमा दर्ज न होने का आरोप, खीरों थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव का मामला।
➡️रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में किराना स्टोर में लगी आग, आग लगने से दुकान का सामान जलकर हुआ खाक, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पास की है घटना।
➡️उन्नाव : उन्नाव में नशेबाज कार सवार का कहर, सफाईकर्मी को टक्कर मारकर पुल से नीचे गिराया, साथी सफाई कर्मियों का विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी ने अपने भाई को मौके पर बुलाकर पिटवाया, सूचना पर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी पहुंचे, दोनों भाइयों की झाड़ू और डंडों से पिटाई की, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी ओवरब्रिज का मामला।
➡️लखनऊ : गोमतीनगर से 1090 चौराहे जाने वाली रोड पर मारपीट, दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा, सड़क पर सरेआम दबंगई का वीडियो वायरल।
