आगामी नगर निगम चुनाव एवं अहिवारा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

स्थान: भिलाई (दुर्ग), छत्तीसगढ़

रिपोर्टर हनु नायक

आगामी नगर निगम चुनाव एवं अहिवारा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भिलाई। आगामी नगर निगम चुनाव (भिलाई-चरोदा, रिसाली एवं बिरगांव) तथा अहिवारा विधानसभा उपचुनाव की रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से आज स्थानीय इंडियन कॉफी हाउस, भिलाई निवास में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आहूत की गई।

यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं संस्थापक माननीय श्री जीतन राम मांझी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री संतोष कुमार सुमन जी तथा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परवेज आलम जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों में पार्टी की सक्रिय भागीदारी, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

श्री इकराम सेफ़ी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)

श्रीमती स्वप्ना माधवानी (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ)

श्री हनु नायक (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ)

श्री परदेशी राम यादव (जिला अध्यक्ष, दुर्ग)

इसके साथ ही आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के कई भावी महापौर प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आगामी निगम चुनाव और अहिवारा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और संगठन को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *