स्थान: रायपुर / भिलाई (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर हनु नायक
*विधायक रिकेश सेन के बयान पर हनु नायक ने जताई कड़ी आपत्ति, ‘1200 पत्रकारों’ वाले दावे का किया खंडन*
युवा पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा जीतन राम मांझी के संगठन ‘हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा’ (HUM) के युवा प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक रिकेश सेन के हालिया बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हनु नायक ने विधायक रिकेश सेन द्वारा किए गए ‘1200 पत्रकारों’ से संबंधित दावे का सिरे से खंडन किया। नायक ने अपने बयान में आरोप लगाया कि विधायक रिकेश सेन केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के उद्देश्य से इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।
हनु नायक ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों के विरुद्ध बिना किसी ठोस आधार के ऐसे वक्तव्य देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे पत्रकार जगत की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने विधायक से अपने इस बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग भी की।
