नेहा ठाकुर और रितु दहिया के नेतृत्व में सजा सम्मान का भव्य मंच, 150 से अधिक प्रतिभाओं को मिला ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड

दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

नेहा ठाकुर और रितु दहिया के नेतृत्व में सजा सम्मान का भव्य मंच, 150 से अधिक प्रतिभाओं को मिला ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड

 

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026: वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित “ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड सेरेमनी 2026” का भव्य आयोजन दिल्ली के शालीमार बाग स्थित रॉयल पेपर बैंक्वेट में किया गया। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 150 से अधिक विशिष्ट व्यक्तित्वों को ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेता एवं लोकप्रिय सेलिब्रिटी विंदू दारा सिंह तथा दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय भाटिया ने बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत की। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और आकर्षण को और बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर नेहा ठाकुर और डायरेक्टर रितु दहिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने पूरी आयोजन टीम के साथ मिलकर समारोह की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संभाला।

आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, समाजसेवा, कला, संस्कृति, व्यवसाय और सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना रहा। सम्मानित अतिथियों ने इस सम्मान को अपने लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। नेहा ठाकुर और रितु दहिया ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सम्मान समारोह आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। सम्मान और उत्साह से भरपूर यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *