स्थान: रायपुर (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर हनु नायक
*केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी का कल रायपुर आगमन*
रायपुर। माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी जी कल दिनांक 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर (छत्तीसगढ़) आ रहे हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम सैफी ने जानकारी साझा करते हुए पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से माननीय मंत्री जी के भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की अपील की है।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी का निर्धारित कार्यक्रम निम्नानुसार है:
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): रात्रि 08:00 बजे फ्लाइट संख्या AI 1711 द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन होगा। एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे रात्रि विश्राम हेतु स्टेट गेस्ट हाउस, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
28 नवंबर 2026 (शनिवार): प्रातः 09:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति हब (NSSH) से जुड़े कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही वे सुमीत एवेन्यू (हेरिटेज ऑफिस के सामने, रायपुर) स्थित नेशनल एससी/एसटी हब (National SC/ST Hub) कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम सैफी ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि माननीय मंत्री जी को प्राप्त “Z+” श्रेणी के सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
जारीकर्ता:
इकराम सैफी
प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़)
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)
