एम सी बी छत्तीसगढ़: चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार का एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

ब्यूरो चीफ:- विनोद कुमार पाण्डेय

जिला:- एम सी बी छत्तीसगढ़

 

चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार का एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

 

“नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती दीपिका मिंज के निर्देशन में थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नशीले इंजेक्शन की तस्करी एवं बिक्री से जुड़े एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

 

ज्ञात हो कि दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चिरमिरी पुलिस ने आरोपी विवेक पटेल के कब्जे से प्रतिबंधित Rexogesic (Buprenorphine) इंजेक्शन एवं Avil (Pheniramine) इंजेक्शन बरामद किए थे। आरोपी के पास इन नशीले इंजेक्शनों के विक्रय अथवा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मौके से 30 Rexogesic इंजेक्शन एवं 150 Avil इंजेक्शन (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹9,000) जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी), 27(ख), 29 एवं 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

 

विवेचना के दौरान पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी को नशीले इंजेक्शन अन्य व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। प्रकरण की गहन जांच में रीतेश समुझे की संलिप्तता पाए जाने पर उसे पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार पटेल, निवासी चिरचा (जिला कोरिया), घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

 

थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए 31.07.2026 को फरार आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार पटेल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बैकुंठपुर में भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होना पाया गया है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

 

चिरमिरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *