जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 493 का था लक्ष्य, 35 जोड़े रहे अनुपस्थित 

औरैया। यूपी

ब्यूरो रिपोर्ट

 

458 जोड़ों का सामूहिक विवाह, चार मुस्लिम जोड़े भी शामिल

 

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 493 का था लक्ष्य, 35 जोड़े रहे अनुपस्थित

औरैया। जनपद में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात विकासखंडों के 458 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 454 हिंदू और चार मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। एक ही परिसर में अलग-अलग परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न हुईं। नवविवाहित जोड़ों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में 493 विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 458 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 35 जोड़े अनुपस्थित रहे, समारोह में वर-वधू और उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। समूह विवाह में 64 हजार लड़की के खाते में, 21 हजार रूपये का गृहस्थी के लगभग 2 दर्जन सामान तथा 15 हजार प्रति शादी का खर्चा आदि शामिल हैं।

 

अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहयोग मिलने के साथ ही विवाह समारोह का आयोजन भी प्रशासन की देखरेख में कराया जाता है।

 

बाइट जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *