स्क्रिप्ट सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*स्लाग -फतेहपुर भाजपा महिला मोर्चा को मिली नई कमान, सुनिधि तिवारी बनीं जिलाध्यक्ष! विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी।*
एंकर -फतेहपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय सुनिधि तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और विकास संबंधी शिकायतों के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है।

फतेहपुर में भाजपा महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष सुनिधि तिवारी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किए जाने के बाद आज सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी विराज शास्त्री अपने पदाधिकारियों के साथ सुनिधि तिवारी के रामगंज स्थित पक्का तालाब आवास पहुंचे। यहां उन्होंने पटका पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

सुनिधि तिवारी ने कहा कि वह हर मंडल में महिलाओं की मजबूत टीम तैयार करेंगी और पहले से सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ संगठन से जोड़ेंगी। उन्होंने गुटबाजी पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि मतभेदों को किनारे रखकर सभी को पार्टी के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कई बार कागजी औपचारिकताओं और जानकारी के अभाव में महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पातीं। ऐसे में हर मंडल में जागरूकता कैंप लगवाकर महिलाओं को आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याएं उठाई जाएंगी।
अब देखना होगा कि नई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जमीनी स्तर पर कितना मजबूत होता है और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को संगठन से जोड़ने की उनकी रणनीति कितनी प्रभावी साबित होती है।
बाइट – सुनिधि तिवारी (नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा फतेहपुर )
