सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*फतेहपुर में रामा एनर्जी स्टेशन का भव्य शुभारम्भ, अब डलमऊ रोड के वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत*
फतेहपुर से बड़ी खबर है, जहां हुसैनगंज-डलमऊ रोड स्थित मिर्जापुर भिटारी गांव के पास इंडियन ऑयल के रामा एनर्जी स्टेशन का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस पेट्रोल पंप के खुलने से क्षेत्र के वाहन चालकों, किसानों और दुकानदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक ने शुद्धता और सही माप के साथ ईंधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। देखिए फतेहपुर से यह खास रिपोर्ट।
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज-डलमऊ रोड पर मिर्जापुर भिटारी गांव के पास रामा एनर्जी स्टेशन का भव्य शुभारम्भ किया गया। इंडियन ऑयल के इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पेट्रोल पंप की सुविधा न होने के कारण वाहन चालकों, किसानों और दुकानदारों को तेल भरवाने के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों का समय और आवागमन की परेशानी कम होने की उम्मीद है।
पेट्रोल पंप के संचालक जितेंद्र कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को शुद्ध ईंधन और सही माप उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की माप और गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सही माप के साथ ईंधन उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
शुभारम्भ समारोह में धर्मेंद्र प्रताप उर्फ बड़कू सिंह,रामसिंह पटेल,अजय सिंह,महेंद्र सिंह राम सजीवन यादव, पत्रकार दीपक सिंह यादव, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के आवागमन और कारोबार को भी लाभ मिलेगा।
