सरयू नदी किनारे मिला लापता छात्र का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप, लखीमपुर के पालिया का निवासी था छात्र

बहराइच ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

 

सरयू नदी किनारे मिला लापता छात्र का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप, लखीमपुर के पालिया का निवासी था छात्र

 

बहराइच। जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र में जरही मंदिर के पास सरयू नदी किनारे लापता युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लखीमपुर के पालिया निवासी 19 वर्षीय छत्रपाल के रूप में हुई है, जो मोतीपुर निवासी अपनी मौसी अनीला के साथ रहता था।

 

बताया जा रहा है कि छत्रपाल बीते 24 अक्टूबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव की हालत देखकर शरीर के कुछ हिस्सों के गायब होने पर पुलिस ने जंगली जानवरों द्वारा खाए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

छात्र नदी किनारे कैसे पहुंचा? फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *