SSB ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, कार्मिकों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

*लोकेशन :- नरकटियागंज*

*संवाददाता :- डी एन शुक्ला*

 

*स्लग : SSB ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, कार्मिकों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ*

 

एंकर :-* 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज में कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों पर अधिकारियों व कार्मिकों ने “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” की शपथ ली।

  • कार्यक्रम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता व ईमानदारी से करना है। इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति का पालन करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, मो. हसनैन खान सहित सभी अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *