आदापुर के जंगी भगत उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया

आदापुर, पूर्वी चंपारण

श्यामल प्रतीक

 

एंकर

 

आदापुर के जंगी भगत उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पॉक्सो कानून, बाल अधिकार और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी गई।

 

वॉइस ओवर

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार 26 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के पहले दिन प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

 

जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी की अध्यक्षता में छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया गया। किसी भी दुर्व्यवहार की जानकारी बिना डर के अभिभावक, शिक्षक या भरोसेमंद व्यक्ति को देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल और सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई। प्रधानाध्यापक आर. के. भारती ने छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और बाल सुरक्षा में परिवार, विद्यालय तथा समाज की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रयास संस्था के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।

 

आदापुर से रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर श्यामल प्रतीक, TTN24 NEWS।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *